श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में ईद की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर अन्य शहरों में प्रशासन ने रविवार को कफ्र्यू लगा दिया। ईद के अवसर पर भीड हिंसक हो गई थी और उसने सरकारी इमारतों और पुलिस थाने में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी ध़डे के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूख के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शहर में मीरवाइज फारूख और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फं्रट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक के नेतृत्व में अलगाववादियों के जुलूस के बाद भ़डकी व्यापक हिंसा की वजह से कफ्र्यू लगाना जरूरी हो गया है। अधिकारी ने बताया कि लोगों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में मीरवाइज के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की गई है। यह पूछे जाने पर कि मीरवाइज फारूक की गिरफ्तारी होगी, उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। श्रीनगर में शनिवार को ईद की नमाज के बाद व्यापक हिंसा हुई। सैक़डों युवकों ने आजादी के समर्थन में नारे लगाए तथा पुलिस और सरकारी इमारतों पर हमला किया। हजरतबल में शनिवार सुबह नमाज के फौरन बाद हजारों लोगों ने मीरवाइज फारूख और मलिक की अगुवाई में शहर के लालचौक इलाके तक जुलूस निकाला और आगजनी की। पुलिस और अर्धसुरक्षा बल जहां एक ओर भी़ड पर गोलीबारी करने से बचते रहे, वहीं भी़ड ने आगजनी शुरू कर दी। हजरतबल में ही पुलिस की बैरकों को आग लगा दी गई। बाद में छोटे समूहों में बंटे लोगों ने राज्य बिजली बोर्ड विभाग और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा के कार्यालयों को आग लगा दी।
भारत समाचार
ईद के जश्न के बाद श्रीनगर में फिर कफ्र्यू











