नई दिल्ली। केन्द्रीय सतर्कता आयोग राष्ष्ट्रमंडल खेलों के उन 16 निर्माण कार्यो की जांच कर रहा है जिनकी कुल लागत 2450 करोड रूपए से अधिक है। आयोग ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि आयोग के मुख्य तकनीक परीक्षण अधिकारी (सीटाईओ) ने राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित 16 निर्माण कार्यो की "गहन जांच" की लेकिन इसके साथ ही बताया कि यह जांच रूटीन आधार पर की गई। आयोग ने कहा कि कथित भ्रष्टाचार की कई शिकाते मिलीहै जो जांच के> विभिन्न चरणों में है। इसमें कहा गया है कि जिस निर्माण की जांच की गई है उसकी कुल लागत 2477.22 करोड रूपए है।
भारत समाचार
निर्माण कार्यो की जांच कर रहा है सीवीसी











