कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेलों की उलटी गिनती शुरू, कल होगा आगाज

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इनका आगाज रविवार सायं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इससे पहले खेलगांव में शुक्रवार को एक समारोह में तिरंगा लहराया गया। इस मौके पर खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल के खिल़ाडी भी मौजूद थे। समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की अगुवाई ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों के छह ब्रांड एंबेसडर अभिनव बिंद्रा, सायना नेहवाल, सुशील कुमार, विजेंद्र सिंह, समरेश जंग और मेरीकॉम मशाल को अंतिम चरण में लेकर दौ़डेंगे। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल में 619 सदस्य शामिल होंगे। इनमें 240 महिलाएं हैं। भारतीय खिल़ाडी 17 अलग अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला