कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत के पहले दो गोल्ड पर शूटरों ने साधा निशाना

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन मंगलवार का दिन भारत का खाता स्वर्ण पदकों से खुला है। देश के पहले दो स्वर्णü पदक निशानेबाजी में मिले हैं। भारत का पहला स्वर्ण पदक ओलंपिक स्वर्ण विजेता अभिनव बिंद्रा और विश्व चैंपियन गगन नारंग ने उम्मीदों और प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दिलाया। बिंद्रा और नारंग ने पुरूषों की जो़डी में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कुल 1200 अंकों में से 1193 का स्कोर कर स्वर्ण अपने नाम किया। नारंग ने जहां 600 में से 598 का स्कोर किया वहीं बिंद्रा ने 600 में से 595 का स्कोर किया। दोनों ने यह उपलब्धि विश्व रिकार्ड बनाते हुए अर्जित की। इसी प्रकार 50 मीटर पिस्टल शूटिंग में अनीसा सईद और सरनोबत राय ने विश्व रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड पर निशाना साधा। इसके अलावा आज 50 मीटर पिस्टल शूटिंग पेयर्स में ओंकार सिंह-दीपक ने भारत को तीसरा रजत पदक दिलाया, जबकि कुश्ती के 74 किलोग्राम वर्ग में संजय कुमार और अनिल कुमार व रविंद्र ने अपने-अपने वर्ग के मुकाबले जीतकर तीन और पदक पक्के कर लिए हैं। इसी के साथ भारत अब तक दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर कुल सात पदक अपनी झोली में डाल चुका है। इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन सोमवार को भारत को दो रजत और दो कांस्य पदक वेटलिçफ्ंटग में जीतने में सफलता मिली थी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें