कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: सुरक्षा के प्रति सरकार ने किया आश्वस्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने खिलाडियों, अधिकारियों सहित लोगों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छो़डी जाएगी। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। करीब घंटेभर चली बैठक में दिल्ली के पुलिस आयुक्त वाईएस डडवाल, गृह मंत्रालय के आला अफसर और केंद्रीय खफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों ने कहा कि गृहमंत्री ने आला अधिकारियों के साथ स्टेडियम और खेल गांव सहित विभिन्न आयोजन स्थलों की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। हालांकि खेल गांव और अन्य आयोजन स्थल सुरक्षा एजेंसियों के हवाले समय से नहीं किए जाने से गृह मंत्रालय खुश नहीं हैं। इससे पहले सूत्रों ने कहा था कि आयोजन स्थल सुरक्षा एजेंसियों के के हवाले अगर समय से नहीं किए जाते तो सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर असर प़डना स्वाभाविक है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें