नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय चैम्पियन अल्का तोमर ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतर्गत शुक्रवार को फ्रीस्टाइल कुश्ती के 59 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण जीत लिया।
केडी जाधव स्टेडियम में अल्का ने कनाडा की खिल़ाडी तोन्या वर्वीक को 3-2 से पराजित किया। अल्का ने सेमीफाइनल में इग्लैंड की लुइस बर्नाड को पराजित किया था। अल्का ने वह मुकाबला 21 सेकेंड में जीत लिया था। फाइनल मुकाबला देखने के लिए अल्का के पिता नैन सिंह तोमर भी पहुंचे थे। अल्का के कोच जब्बार सिंह ने अपनी शिष्या की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है। 1998 में कुश्ती की विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शोहरत पाने वाली अलका देश की उन चुनिंदा खिलाç़डयों में एक हैं, जिन्होने महिला कुश्ती को पुरूषों के वर्चस्व से मुक्त कराने का प्रयास किया है। बहरहाल, राष्ट्रमंडल खेलों में 59 किलोग्राम वर्ग का कांस्य नाइजीरिया की टेगा तुसीन रिचर्ड ने जीता। रिचर्ड ने इंग्लैंड की बर्नाड को 5-0 से पराजित किया।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: कुश्ती मे अल्का तोमर ने जीता स्वर्ण











