कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

डेविस कप : भारत ने ब्राजील को 3-2 से हराया

चेन्नई। भारतीय टेनिस टीम ने डेविस कप वल्र्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में ब्राजील को 3-2 से हरा दिया है।
सोमदेव देवबर्मन को उलट एकल (रिवर्स सिंगल्स) मुकाबले में रविवार को मिली जीत के बाद भारतीय टीम ने 2-2 की बराबरी कर ली थी। उसके बाद रोहन बोपन्ना ने रिकार्डो मेलो को दूसरे उलट एकल मुकाबले में 6-3, 7-6(2), 6-3 से हराकर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी। भारत को शुक्रवार को खेले गए पहले और दूसरे एकल मुकाबलों में हार का सामना करना प़डा था। सोमदेव और बोपन्ना अपने-अपने मैच हार गए थे लेकिन शनिवार को महेश भूपति और लिएंडर पेस ने युगल मुकाबला जीतकर टीम का स्कोर 1-2 कर दिया था। यह मुकाबला जीतकर भारतीय टीम वल्र्ड ग्रुप में खेलने का हक हासिल कर चुकी है जबकि ब्राजील को दोबारा से अपने क्षेत्रीय ग्रुप में लौटना होगा और वल्र्ड ग्रुप के लिए फिर से प्रयास करना होगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें