कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ट्रक व बस में टक्कर एक छात्र की मौत, छह घायल

सोनीपत। मुरथल गांव के निकट बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार उस समय हुई जब गाजियाबाद स्थित बाबू बनारसी दास संस्थान के छात्रों का एक दल चंडीगढ़ में एक शैक्षिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गया था। वापसी के समय मुरथल के निकट बस में कुछ ग़डबडी आ गई जिससे बस का चालक और कुछ छात्र वाहन से नीचे गिर गए। अचानक सामने से आ रही एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी जिससे एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में बस का कंडक्टर और चालक भी शामिल है।
मृतक छात्र की पहचान दिल्ली के विवेक विहार निवासी सौरभ गुप्ता के तौर पर की गई है। सभी घायलों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से दो छात्रों चन्द्र मोहन और जयेन्द्र को रोहतक के पीजीआईएमएस भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक जावेद के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें