कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पेट्रोल-डीजल के दामों पर सात जून को होगी बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देवडा ने सोमवार को कहा कि देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें बढाने के मुद्दे पर सात जून को मंत्रियों के समूह की बैठक होगी। एक निजी टीवी चैनल ने देवडा के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सूत्रों ने बताया था कि इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी करेंगे।
मंत्रियों के समूह की बैठक में डीजल और पेट्रोल की कीमतें मुक्त करने के अलावा एलपीजी और पीडीएस के जरिए मिट्टी के तेल के मूल्यों पर भी विचार-विर्मश होगा। इस बैठक में मुखर्जी के अलावा तेल मंत्री मुरली देवडा, कृषि मंत्री शरद पवार, रसायन एवं उवर्रक मंत्री एम.के. अलागिरी, रेल मंत्री ममता बनर्जी, सडक यातायात मंत्री कमलनाथ और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोटेक सिंह आहलुवालिया शामिल होंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें