कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अलग-अलग भूमिकाएं मेरे लिए चुनौती : दीपिका

मुम्बई। बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण दो फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा रहीं हैं जो हाल ही में प्रदर्शित होने वाली हैं। दीपिका का कहना है कि अलग-अलग तरह की भूमिकाएं उनके लिए बहुत ब़डी चुनौती की तरह हैं।
दीपिका ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया, ""मैं "ब्रेक के बाद" और "खेलें हम जी जान से" में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं कर रही हूं। मैं सोचती हूं कि एक चरित्र से दूसरे चरित्र में अपने आप को ढालना बहुत चुनौतीपूर्ण काम है।"" दीपिका कहती हैं, """ब्रेक के बाद" में इमरान खान हैं। इस फिल्म का निर्देशन दानिश असलम ने किया है और फिल्म के निर्माता कुनाल कोहली हैं। यह एक युवा जो़डे की ऎसी प्रेम कहानी है, जिसमें दोनों का अलगाव हो जाता है और बाद में फिर दोनों एक साथ आने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म 26 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।"" अपनी दूसरी फिल्म के बारे में दीपिका ने बताया, """खेलें हम जी जान से" को आशुतोष गोवारिकर ने बनाई है और इसे भारत में ब्रिटिश काल से लिया गया है। यह एक ऎसी कहानी है जिसमें 18 अप्रैल 1930 की रात को एक के बाद एक कई हमले होते हैं। यह फिल्म मानिनी चटर्जी की पुस्तक पर आधारित है। इसमें अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।"" गौरतलब है कि दीपिका ने बॉलीवुड में वर्ष 2007 में दिग्गज अभिनेता शाहरूख खान के साथ "ओम शांति ओम" से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने "बचना ए हसीनों", "चांदनी चौक टू चाइना" और "लव आजकल" में अपनी अदाकारी का हुनर दिखा चुकी हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें