नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक नवम्बर-दिसम्बर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। शिक्षकों ने यह निर्णय सेमिसटर सिस्टम लागू करने के विरोध में लिया है।
गौरतलब है कि डीयू के 30 कॉलेजों में साइंस कोर्सेज हैं और उनमें इस सत्र से सेमिस्टर सिस्टम लागू किया गया है। लेकिन शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। सेमिस्टर सिस्टम के तहत पहली परिक्षा नवम्बर-दिसम्बर में आयोजित होने वाली हैं। लेकिन छात्रो और शिक्षकों का कहना है कि नया सिस्टम होने की वजह से उनकी तैयारी नहीं हो पाई है। इससे रिजल्ट खराब आएगा। डीयू के छात्र संघ ने भी शिक्षकों को परिक्षा के बहिष्कार में समर्थन दे दिया है। लेकिन शिक्षकों का कहना है कि वे वार्षिक परीक्षाओं में पूरा सहयोग करेंगे।
भारत समाचार
दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक करेंगे परीक्षाओं का बहिष्कार











