नई दिल्ली। नांगलोई के एक प्राइवेट नसिंüग होम में एक ही परिवार के दो सदस्यों की डेंगू से मौत हो जाने के बाद मरने वालों के परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा किया।
नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस को बची-बचाव करने के लिए मौके पर आना प़डा। परिजनों का कहना है कि राजेश्वर साहा नाम के एक डॉक्टर के इस नर्सिग होम में रविवार रात डेंगू से पीडित एक महिला ने दम तो़ड दिया। उसके कुछ घंटे बाद मृतक की भतीजी ने भी इसी नर्सिग होम में दम तो़ड दिया।
हालांकि डॉक्टरों का दावा था कि वो दो-तीन दिनों में ठीक होकर घर लौट जाएगी लेकिन अब मरने वालों के रिश्तेदर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
भारत समाचार
डेंगू से दो की मौत पर नर्सिग होम में हंगामा





















