लास एंजेलिस। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप निर्देशक रॉब मार्शल की नई फिल्म "द थिन मैन" में काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं।
मार्शल वर्तमान में नई फिल्म "पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स" में व्यस्त हैं। इस फिल्म में भी डेप भूमिका निभा रहे हैं। वेबसाइट "ऎश शो बिज डॉट काम" के मुताबिक हालांकि अभिनेता वर्ष 1934 में बनी एक मशहूर फिल्म की नई क़डी में काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं। डेप कहते हैं, """द थिन मैन" लंबे समय से मेरी पसंदीदा फिल्म रही है और रॉब के साथ काम करना भी अच्छा अनुभव रहा है।""
भारत समाचार
रॉब के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं डेप





















