कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

श्रीनगर में देसी बम मिला, हादसा टला

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर रखे गए देसी बम का समय रहते पता लगाकर चौकस सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले के प्रयास को नाकाम कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह बम बटमालू क्षेत्र में पुलिस नियंत्रण कक्ष के बाहर रखा गया था। बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,""श्रीनगर में पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने वक्त रहते बम को देख लिया। इसे आतंकवादियों ने रखा था लेकिन इसका समय रहते पता चल जाने के कारण एक हादस टल गया।"" उन्होंने कहा, ""बम निरोध दस्ते ने मौके पर पहुंचकर बिना किसी नुकसान के देसी बम को निष्क्रिय कर दिया।"" बम निरोधक दस्ते द्वारा उसे निष्क्रिय करने के लिए किए गए विस्फोट की आवाज कई इलाकों तक सुनी गई।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला