कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों को पश्चिम बंगाल से खदे़ड देना चाहिए : बुद्धदेव

पश्चिम मिदनापुर। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने शनिवार को विपक्षी तृणमूल कांग्रेस पर नक्सलियों से "सांठगांठ" का आरोप लगाया और कहा कि नक्सलियों को राज्य से खदे़ड दिया जाना चाहिए।
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो के सदस्य भट्टाचार्य ने कहा, ""हम नक्सलियों को राज्य की सीमाओं से बाहर खदे़ड देना चाहते हैं। उन्होंने बहुत-से लोगों की हत्या की है।"" पश्चिम मिदनापुर कॉलेज मैदान में आयोजित वाम मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, ""पिछले एक वर्ष के दौरान नक्सलियों की ब़डे पैमाने पर हिंसक वारदातों के कारण इस जिले से काफी लोग अपने घर छो़डकर चले गए थे। अब ये लोग नक्सलियों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और अपने घर लौट रहे हैं। यह बहुत अच्छा संकेत है।"" भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर आक्षेप करते हुए कहा कि पार्टी की नक्सलियों से मिलीभगत है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें