कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

छत्तीसगढ़ में मुठभे़ड, 8 नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभे़ड में कम से कम आठ नक्सली मारे गए जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उ़डीसा से सटी राज्य की सीमा के नजदीक महासमुंद जिले में राज्य पुलिस बल के एक ब़डे दल के नक्सलियों को घेर लेने के बाद यह मुठभे़ड शुरू हुई। इस जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई यह पहली मुठभे़ड थी। अब तक यह जिला नक्सलियों से अछूता था। पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने आईएएनएस को बताया, ""यह एक ब़डी उपलब्धि है। नक्सली महासमुंद जिले में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें वहां से हथियार भी मिले हैं।"" उन्होंने बताया कि मुठभे़ड में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला