कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बम की आशंका पर विमान को उतारा

कोलकाता। मास्को से 262 यात्रियों को लेकर सिंगापुर जा रहे विमान को बम की आशंका के चलते कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में विमान की लैडिंग करवाई गई।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार जब मास्को पुलिस ने पायलट से सम्पर्क कर विमान में बम होने की आशंका जताई तब सिंगापुर एअरलाइन्स का विमान दिल्ली के करीब था। इस पर पायलट ने विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारने की आज्ञा मांगी लेकिन दिल्ली में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के चलते एटीसी ने विमान उतारने से मना कर दिया और विमान को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर उतरने के लिए कहा गया। विमान जब आधी रात के करीब उतरा तो सीआईएसएफ और पुलिसकर्मियों ने विमान को घेर लिया और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।

अन्य खबरें

अन्य खबरें