लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा थॉम्पसन "मैन इन ब्लैक 3" में अभिनय कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में अभिनेता विल स्मिथ के साथ भूमिका के लिए उनकी निर्माताओं से बातचीत चल रही है। वेबसाइट "कांटैक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक फिल्म में स्मिथ एजेंट जे की भूमिका निभाएंगे तो टॉमी ली जोन्स इस बार फिर एजेंट के का अभिनय करेंगे। जोश ब्रोलिन युवावस्था के जोन्स की भूमिका निभाएंगे। "मैन इन ब्लैक 3" मई 2012 को प्रदर्शित होगी।
भारत समाचार
मैन इन ब्लैक 3 में एम्मा





















