कार्डिफ। मैच फिक्सिंग के विवादों से घिरी पाकिस्तानी टीम की इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार हुई। इंग्लैंड ने दूसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को मंगलवार को छह विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
पाकिस्तानी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में केवल 89 रन पर लुढक गई इसके जवाब में इंग्लैंड ने छह ओवर शेष रहते चार विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 90 रन जुटा लिए। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजों का निराशजनक प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा और उन्होन इंग्लिश गेंदबाजों के सामने बिना किसी संघर्ष के पूरी तरह घुटने टेक दिए। उमर अकमल ने सर्वाधिक 17 रन बनाए जबकि पुछल्ले बल्लेबाज उमर गुल ने 16 रन का योगदान दिया। मेहमान टीम के छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकडा भी नहीं छू सके।
भारत समाचार
इंग्लैंड ने पाक को हराकर श्रृंखला जीती











