कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निर्यात में 9.55 प्रतिशत की गिरावट

नई दिल्ली। अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 के बीच गत वित्तीय वर्ष की समान अवधि के मुकाबले निर्यात में 9.55 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ललित किशोर चुतर्वेदी और ज्ञान प्रकाश पिलानिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि अप्रैल 2009 से फरवरी 2010 के बीच पिछले वित्तीय वर्ष की इस अवधि के मुकाबले डॉलर के हिसाब से कुल निर्यात 9.55 फीसद घटा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी और विदेश में मांग कम हो जाने के कारण निर्यात में अक्टूबर 2008 से शुरू हुई गिरावट सितम्बर 2009 तक जारी रही और अक्टूबर 2009 से मसिक निर्यात की मात्रा सकरात्मक स्तर पर पहुंच गई थी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें