नई दिल्ली। देश से निर्यात होने वाले सामान में लगातार दसवें माह जोरदार वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। अगस्त 10 में निर्यात पिछले साल के इसी माह में 22.5 प्रतिशत बढकर 16 अरब 64 करोड डॉलर पर पहुंच गया। सरकार की तरफ से कल जारी निर्यात-आयात आंकडों में आयात अगस्त में 32.2 प्रतिशत बढकर 29 अरब 70 करोड डॉलर हो गया। निर्धात की तुलना में आयात अधिक रफ्तार से बढने की वजह से व्यापार घाटा अगस्त में और बढकर 13 अरब चार करोड डॉलर पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल- अगस्त 10 की अवधि में 28.6 प्रतिशत बढकर 85 अरब 27 करोड डॉलर हो गया।
भारत समाचार
निर्यात में 22.5 फीसदी बढोतरी











