कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निर्यात बढ़ाने को प्रौद्योगिकी में निवेश की जरूरत

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए भारत को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में शोध एवं विकास कार्यो में निवेश बढ़ाने की जरूरत है।

एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसोचैम) ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में देश का निर्यात लक्ष्य से 10 प्रतिशत कम रह सकता है। वर्ष 2010-11 में देश का निर्यात लक्ष्य 200 अरब डॉलर निर्धारित किया गया है लेकिन वास्तविक निर्यात 180 अरब डॉलर रह सकता है। निर्यात वृद्धि दर में लगातार कमी आ रही है और आगे भी यह गिरावट जारी रहने की आशंका है। एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा, ""निर्यात में यह नरमी जर्मनी, स्पेन, इटली और पुर्तगाल जैसे देशों के खर्च घटाने और प्रोत्साहन पैकेज वापस लेने के कारण दर्ज की गई है।"" एसोचैम ने कहा कि अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी देश भारतीय निर्यात के लिए ब़डी उम्मीद बने हुए हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें