कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मकान ढहने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक मकान के ऊपर चट्टान गिरने की वजह से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दबका मौत हो गई। हादसे के वक्त सभी लोग सोए हुए थे। मृतकों में दो बच्चो शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक के. के. इंदोरिया ने बुधवार को बताया, ""मनीकरण के नजदीक के गांव में मंगलवार रात में चट्टान के लुढ़क कर एक मकान पर गिरने की वजह से तीन महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।"" उन्होंने फोन पर बताया कि सभी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और बुधवार सुबह शव बरामद कर लिए गए। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह मिली। इंदोरिया ने कहा, ""ऎसा लगता है मिट्टी गीली होने की वजह से चट्टान नीचे खिसक गई। उस इलाके में पिछले कुछ दिनों से मध्यम से भारी बारिश भी हो रही है।"" मृतकों की शिनाख्त 55 वर्षीय कुबाजा देवी, 17 साल की निर्मला, 25 साल की शालू देवी तथा भूपिंदर और जीवन लता नाम के दो बच्चों के रूप में की गई है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें