कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खाद्य महंगाई दर 15 फीसदी के पार पहुंची

नई दिल्ली। इस महीने की चार तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान वार्षिक खाद्य मुद्रास्फीति की दर उछलकर 14.1 फीसदी हो गई जो इससे पूर्व के सप्ताह में 11.47 फीसदी थी। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में यह उछाल मुख्य रूप से नए आधार वर्ष के तय होने और सूचकांक में कमोडिटी के लिए तय नई हिस्सेदारी के कारण आया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंक़डों के मुताबिक 25 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर 15.4 फीसदी से बढ़कर 16.22 फीसदी हो गई। ईधन की महंगाई दर 12.71 फीसदी से गिरकर 11.48 फीसदी हो गई है। सरकार ने मंगलवार को थोक मूल्य सूचकांक के लिए आधार वर्ष को 1993-94 की जगह 2004-05 करने के साथ कमोडिटी समूह में 241 नई चीजों को शामिल किया था। कुल सूचकांक में कमोडिटी के भार में भी परिवर्तन किया गया था। महंगाई की यह दर गुरूवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक की अर्द्ध तिमाही समीक्षा नीति के साथ आई है। रिजर्व बैंक में समीक्षा नीति में महंगाई पर चिंता जताते हुए प्रमुख दरों में वृद्धि कर दी है। पिछले 52 सप्ताह में विभिन्न वस्तुओं की कीमतों में आया बदलाव निमAलिखित है- अनाज : 7.16 फीसदी चावल : 5.74 फीसदी गेहूं : 10.16 फीसदी दालें : 6.01 फीसदी सब्जी : (-) 3.82 फीसदी फल : 8.27 फीसदी दूध : 23.41 फीसदी आलू : (-) 45.92 फीसदी प्याज : (-) 4.17 फीसदी  

अन्य खबरें

अन्य खबरें