अंबाला। हरियाणा के अंबाला में अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को स़डक दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक कार ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालो की पहचान भाग सिंह (60), ल”ाा राम (56), सरदारा सिंह (58), व सुनहरी देवी (55) के रूप में हुई है। ये सभी हुमांयूपुर गांव के निवासी थे।











