कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

छत्तीसगढ: केंद्रीय मंत्री नारायण सामी पर कालिख फेंकी

रायपुर। रायपुर में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री वी नारायण सामी पर कुछ लोगों ने कालिख फेंक दी। कांग्रेस भवन में इस तरह की पहली घटना है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। छत्तीसगढ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ कांग्रेस के प्रभारी वी नारायणसामी मंगलवार को रायपुर पहुंचे। सामी जब प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक लेने के लिए गांधी मैदान स्थित राज्य कांग्रेस के दफ्तर कांग्रेस भवन पहुंचे तब कुछ युवकों ने सामी के ऊपर कालिख फेंक दी तथा पर्चा भी लहराया। इस घटना के बाद वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार युवकों को पकड लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में चारों युवकों को कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

अन्य खबरें

अन्य खबरें