पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी और लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज का बिहार दौरा रद्द कर दिया गया है। गडकरी मंगलवार से बिहार का दौरा करने वाले थे। बिहार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष संजय मयूख ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक में चल रहे संकट के कारण दोनों वरिष्ठ नेताओं का बिहार दौरा रद्द किया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि जल्द ही इन नेताओं का बिहार आने का कार्यक्रम तय होगा। भाजपा अध्यक्ष को किशनगंज, सिकटी, अररिया, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जाना था। इसके अलावा सुषमा स्वराज का दौरा भी स्थगित किया गया है। उन्हें मंगलवार को बरारी, बनमनखी, बेनीपट्टी, मधुबनी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए जाना था।
भारत समाचार
गडकरी और सुषमा का बिहार दौरा स्थगित











