कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

धोनी को काफी चुनौतियों का सामना करना पडेगा: गांगुली

कोलकाता। पूर्व भारतीय क्रिकेट सौरव गांगुली ने कहा कि सीनियर खिलाडियों के संन्यास लेने के बाद मौजूदा कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को काफी चुनौतियों का सामना करना पडेगा।
हाल ही में श्रीलंका में सम्पन्न त्रिकोणीय सीरीज में युवा खिलाडी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। भारत सीरीज के फाइनल में मेजबान श्रीलंका के हाथों पराजित हुआ था। गांगुली ने कहा कि अगले एक-दो सालों में जब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और वीवीएस लक्ष्मण जैसे सीनियर खिलाडी क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे तो धोनी को अब तक के अपने करियर की सबसे मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि अगले साल भारत को पांच सीरीज खेलनी है और यह कप्तान धोनी तथा खिलाडियों की असली परीक्षा होगी। इसी के आधार पर कप्तान के तौर पर उनके भविष्य का फैसला होगा। गांगुली ने साथ ही कहा कि टीम की बेहतरी के लिए धोनी को बल्लेबाजी क्रम में पांचवे या छठे स्थान की बजाए थोडा ऊपर आना चाहिए।

अन्य खबरें

अन्य खबरें