कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अपनी जीवनी में लिखी बातों पर अडिग हैं गिब्स

मेलबर्न। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिल़ाडी हर्शेल गिब्स की जीवनी "टू द प्वाइंट" ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।

इस किताब के माध्यम से गिब्स ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने हालांकि उनका खंडन किया है लेकिन गिब्स अपनी बातों पर अडिग हैं। गिब्स ने अपनी जीवनी में लिखा है कि किस तरह दक्षिण अफ्रीकी खिल़ाडी शराब, नशीले पदार्थो और यहां तक की अंतर्राष्ट्रीय दौरों के दौरान यौन सम्बंधों में लिप्त रहा करते थे। सीएसए ने गिब्स के सभी आरोपों का खंडन किया है लेकिन गिब्स ने कहा कि यह किताब उनके 14 साल के करियर का "खुला और ईमानदार चित्रण" है।

आस्टे्रलिया के समाचार पत्र "हेराल्ड सन" ने गिब्स की इस पुस्तक के एक अंश का जिक्र करते हुए लिखा है कि दक्षिण अफ्रीकी खिल़ाडी कई मौकों पर सामूहिक यौन सम्बंधों में शामिल रहे हैं। इसके अलावा 1997 के आस्टे्रलिया दौरे में दक्षिण अफ्रीकी खिलाç़डयों ने कई मौकों पर नशीले पदार्थो का सेवन किया था। गिब्स ने अपनी पुस्तक में कई स्थान पर ग्राफिक्स के जरिए खिलाç़डयों के शारीरिक सम्बंध बनाने की घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें