मुजफ्फरनगर। एक सरकारी स्कूल में हैडमास्टर की पिटाई के तीन दिन बाद दूसरी कक्षा की एक छात्रा ने आज यहां दम तोड दिया।
पुलिस ने बताया कि आठ साल की मनताशा लbावाला क्षेत्र स्थित जवाहर प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। मनताशा के क्लास में अनुशासन नहीं रखने पर हैडमास्टर ने मंगलवार को कथित रूप से मासूम बच्ची की पिटाई कर दी जिससे रीढ़ की हड्डी में उसे गंभीर चोट आई। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया। हैडमास्टर घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
स्कूलों में पिटाई से बच्चों को गंभीर चोटें आने व मौत होने की देशभर से लगातार आ रही खबरों के बाद भी इस ओर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। शिक्षक भी इतने छोटे बच्चों को पीटने से बाज नहीं आ रहे हैं।





















