कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गोलमाल 3 रही हिट

मुंबई। दीवाली पर निर्देशक रोहित शेट्टी की सफलतम फिल्म गोलमाल की तीसरी क़डी गोलमाल-3 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। जबकि उस ही दिन रिजील हुई निर्देशक विपुल शाह की फिल्म एक्शन रिप्ले की कहानी काफी कमजारे रही।
गोलमाल 3 ने शानदार ओपनिंग ली और पहले तीन दिनों में लगभग 33 करो़ड रूपए का व्यवसाय किया। जबकि एक्शन रिप्ले पहले तीन दिनों में लगभग 17 करो़ड रूपए का व्यवसाय ही कर पाई।
ऎश्वर्या राय व अक्षय कुमार जैसे सितारें होने के बाद भी फिल्म अच्छी ओपनिंग नही ले सकी। 100 करो़ड रूपए की लागत वाली इन फिल्मों को देखने के लिए दर्शक नही जुटे। दीवाली के कारण सभी इन फिल्मों से काफी उम्मीद कर रहे थे। सभी को उम्मीद थी कि त्योहार फिल्म उद्योग को मंदी के दौर से बाहर निकालने में कामयाब होगा, लेकिन ऎसा नही हुआ।
इस साल फिल्म उद्योग को 200 से 250 करो़ड रूपए का नुकसान सहना प़डा। गोलमाल 3 लागत वसूलने में कामयाब रही, जबकि ऎक्शन रीप्ले को भारी नुकसान पहुंचा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला