न्यूयार्क। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने 31 मार्च, 2010 को समाप्त पहली तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 38 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की। इस दौरान गूगल को 1.96 अरब डालर का शुद्ध लाभ हुआ।
गूगल ने एक बयान में कहा कि बीते साल की इसी अवधि में कंपनी ने 1.42 अरब डालर का मुनाफा कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में गूगल की आय 23 प्रतिशत बढकर 6.77 अरब डालर रही।
गूगल के सीएफओ पैट्रिक पिशेट ने कहा कि आगे चलकर कंपनी नवाचर में भारी निवेश को लेकर प्रतिबद्ध है। कपंनी इस निवेश से ओपेन वेब का भविष्य बनाएगी।
भारत समाचार
गूगल का मुनाफा 38 प्रतिशत बढा











