कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एफडीआई के 24 प्रस्तावों को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 2,727.41 करो़ड रूपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 24 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसमें ऊर्जा क्षेत्र में सिंगापुर की कंपनी एशियन जेंको प्राइवेट लिमिटेड की 1100 करो़ड रूपये का प्रस्ताव भी शामिल है।

विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड के सुझावों के आधार पर सरकार ने 12 प्रस्तावों को खारिज कर दिया जबकि 22 अन्य प्रस्तावों पर सहमति नहीं पाई। देश में एशियन जेंको के 1100 करो़ड रूपये के निवेश को हरी झंडी मिल गई है। इससे देश में कंपनी का निवेश और बढ़ेगा। इसमें हाऊसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का 747.50 करो़ड रूपये का निवेश प्रस्ताव भी शामिल है। कम्पनी आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं का धन खर्च करेगी। इसके अलावा जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और काल मीडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की विदेशी कोष उगाहने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें