चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार राष्ट्रमंडल खेल-2010 में पदक जीतने वाले अपने खिलाडियों को सोमवार को सोनीपत में आयोजित होने वाले "चक दे हरियाणा-दक दे भारत" समारोह में सम्मानित करेगी।
इस समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों में चार स्वर्ण जीतने वाले निशानेबाज गगन नारंग को 37.5 लाख रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 24 अक्टूबर को इस समारोह की घोषणा की थी। हुड्डा के मुताबिक इस राज्य-स्तरीय समारोह का नाम शाहरूख खान की मशहूर फिल्म "चक दे इंडिया" से प्रेरित है। गगन हैदराबाद में रहते हैं लेकिन उनके दादा पानीपत के निवासी थे। हरियाणा के साथ यह सम्बंध गगन के लिए फायदे का साबित हुआ और अब वह सोमवार को हरियाणा सरकार द्वारा किए एक खिल़ाडी को दी जाने वाली सबसे ब़डी पुरस्कार राशि ग्रहण करेंगे। हरियाणा के खिलाडियों ने देश का नाम रोशन करते हुए 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में समाप्त हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 31 पदक जीते। भारतीय खिलाç़डयों को कुल 101 पदक प्राप्त हुए। पदक तालिका में भारत आस्टे्रलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
हरियाणा सरकार ने स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडियों को 15 लाख रूपये देने की घोषणा की थी। एक से अधिक स्वर्ण जीतने वाले खिलाç़डयो को प्रत्येक पदक के लिए 7.5 लाख अतिरिक्त मिलेंगे। यही नहीं, गगन को मारूति उद्योग लिमिटेड (एमयूएल) की ओर से आठ लाख रूपये कीमत की एक कार भी भेंट की जाएगी। एमयूएल ने पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाडियों को अपनी ओर से यह पुरस्कार देने की घोषणा की है। मारूति की फैक्टरी गु़डगांव में है।
स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रत्येक खिल़ाडी को मारूति एसएक्स-4 कार दी जाएगी, जिसकी कीमत आठ लाख रूपये है। इसी तरह रजत पदक जीतने वाले खिल़ाडी को मारूति डिजायर (कीमत छह लाख रूपये) भेंट की जाएगी। कांस्य पदक पाने वालों को वेगन-आर कार मिलेगी, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रूपये है। हरियाणा सरकार ने गगन के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले हरियाणा से जु़डे खिलाडियों को भी सम्मानित करने का फैसला किया है। इनमें बैडमिंटन खिल़ाडी सायना नेहवाल, डिस्क्स थ्रोअर कृष्णा पूनिया और पहलवान सुशील कुमार शामिल हैं। इन चारों खिलाç़डयों ने राष्ट्रमंडल खेलो में स्वर्ण हासिल किए।
भारत समाचार
गगन को हरियाणा सरकार देगी 37.5 लाख रूपये का पुरस्कार





















