कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आज होगी कसाब मामले की सुनवाई

मुम्बई। मुंबई पर 26/11 के दोषी और मौत की सजा पा चुके पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को निचली अदालत द्वारा मृत्यदंड दिए जाने के खिलाफ बम्बई उच्च न्यायालय में सोमवार से सुनवाई शुरू हो रही है।
इसके मद्देनजर अदालत में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। कसाब सुरक्षा कारणों से व्यक्तिगत तौर पर अदालत में उपस्थित नहीं होगा, बल्कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही में शामिल होगा। न्यायमूर्ति रंजना देसाई और न्यायमूर्ति आर.वी.मोरे की खण्डपीठ के समक्ष प्रति दिन इस मामले की सुनवाई होगी। इस सुनवाई के मद्देनजर अदालत परिसर में अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वकीलों, याचियों, मीडियाकर्मियों, अदालती कर्मचारियों और अन्य लोगों के अदालत संख्या 49 में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें