शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हाल की भारी बारिश के बाद राज्य में क्षतिग्रस्त हुए राजमार्गो की मरम्मत में मदद के लिए केंद्र सरकार से शुक्रवार को वित्तीय मदद मांगी।
यहां जारी किए गए एक आधिकारिक वक्तव्य में धूमल के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने केंद्रीय स़डक एवं राजमार्ग मंत्री कमल नाथ को भेजे एक पत्र में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो की मरम्मत के लिए राज्य के लिए 100 करो़ड रूपये की वित्तीय मदद की मांग की है। धूमल ने कहा है कि भारी बारिश से राज्य में जीवन और सम्पत्ति को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। स़डकों को पहुंची क्षति से अनुमानित 1,010 रूपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसमें से राष्ट्रीय राजमार्गो के क्षतिग्रस्त होने से करीब 100 करो़ड रूपये का नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल राज्य में दक्षिणपश्चिमी मानसून हमेशा की अपेक्षा 16 प्रतिशत ज्यादा सक्रिय था जबकि पिछले साल इसमें 36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। राज्य में इस साल एक जून से एक सितम्बर के बीच 977.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्यतौर पर औसतन 831.7 मिलीमीटर बारिश होती है।
भारत समाचार
राजमार्गो के लिए हिमाचल ने वित्तीय मदद मांगी





















