बेरहामपुर (उडीसा)। जिले के एक सुधार गृह में वार्डन की धुनाई करने के बाद दस बच्चे वहां से फरार हो गए। जिनमें से सात को पकड लिया गया। घायल वार्डन विजय साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुधार गृह के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एक सुधार गृह में दस बच्चों ने कल रात वार्डन पर हमला करके वहां से फरार हो गए थे। जिनमें से सात को आज सुबह ब्रम्हनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीन की तलाश जारी है।
भारत समाचार
सुधार गृह से फरार 10 बच्चों में से 7 को पकडा











