कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हर बीपीएल को 2017 तक घर : सरकार

हैदराबाद। केंद्र सरकार ने वर्ष 2017 तक गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के हर व्यक्ति को मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय को पूरा विश्वास है कि 2017 तक यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। जैन यहां राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान में दो दिवसीय ग्रामीण आवास कार्यशाला के उद्घाटन के बाद बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीपीएल व्यक्ति को मकान के लिए सरकार की ओर से 45 हजार दिए जाते हैं जबकि दस हजार रूपए वित्तीय संस्थान उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ग्रामीण विकास विशेषज्ञ और पेशेवर ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों की डिजाइनों के साथ आगे आएंगे, जिनमें आवास करने वालों के पर्यावरण और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें