मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल का कहना है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं प़डता कि किसी फिल्म में उन्हें मुख्य भूमिका मिली है या नहीं।
वह केवल अपना करियर सुरक्षित करना चाहते हैं। अभय ने मुंबई में संवाददाताओं को बताया, ""जब मैं एक फिल्म का चयन करता हूं तो सबसे पहले मैं उसकी पटकथा पर जाता हूं। मैं यह नहीं देखता कि मैं मुख्य भूमिका में हूं या नहीं। मैं अपने करियर को सुरक्षित करना चाहता हूं और ये सब बातें मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं।"" अभय से जब जोया अख्तर की फिल्म "जिंदगी मिलेगी ना दोबारा" में उनके किरदार के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बात से काफी खुश हैं कि जोया ने यह भूमिका मुझे दी है। अभय ने इस फिल्म के बारे में बताया, ""यह फिल्म तीन दोस्तों की की कहानी है जिसमें मेरे अलावा ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर हैं। जोया के अलावा ऋतिक और फरहान के साथ काम करके भी मैं काफी खुश हूं। दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं।""
भारत समाचार
मैं प्रतियोगी व्यक्ति नहीं हूं : अभय




















