कराची। स्पॉट फिक्सिंग मामले में पाकिसतान के तीनों दागी क्रिकेटर सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर ने अस्थाई निलंबन को बहाल रखने के आईसीसी के फैसले पर पाकिस्तान पूरी तरी से बौखला गया है।
आईसीसी पर पीसीबी के खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर अब्दुल कादिर ने आईसीसी के इस फैसले को तमाश करार दिया है। कादिर को लगता है कि आईसीसी को अपने सदस्यीय बोर्डो के साथ बराबरी का व्यवहार करना चाहिए।
पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने माइकल बेलाफ की अध्यक्षता के आईसीसी आचार संहिता आयोग की घोषणा के बाद प्रतिक्रिया व्यक्ति की, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर सलामन बट मोहम्मद आमिर और मोहम्मद आसिफ पर अस्थाई प्रतिबंध तब तक बरकरार रखने को कहा गया है जब तक स्वतंत्र पंचाट इसकी पूरी सुनवाई नहीं कर लेता।
भारत समाचार
आईसीसी के फैसले पर बिफरा पाक











