कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पीसीबी की प्रगति से आईसीसी खुश

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भ्रष्टाचार रोधी कदम अपनाने में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा की गई प्रगति पर संतोष जताया।
पीसीबी ने आईसीसी की पाकिस्तान टास्क टीम (पीटीटी) को उनके द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार रोधी कदमों की जानकारी दी। यह कदम पाकस्तानी खिलाडियों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद उठाए जा रहे है। आईसीसी निदेशक जाइल्स क्लार्क की अध्यक्षा वाली पीटीटी ने आज टेलीकांफ्रेंस के जरिए पीसीबी से ताजा स्थिति की जानकारी ली।
टास्क टीम के सदस्यों के अलावा पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट और पीसीबी के सीनियर क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सुभान अहमद और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने टेलीकांफ्रेंस में हिस्सा लिया।
आईसीसी ने एक बयान में कहा कि पीटीटी पीसीबी द्वारा दी गई प्रगति की जानकारी से खुश है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें