लंदन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों को बकवास करार दिया है जिसमें कहा गया था कि आईपीएल में भाग लेने वाले 29 खिलाडी आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी व सुरक्षा इकाई की जांच के घेरे में है। आईसीसी के सीईओ हारून लोर्गाट ने बोर्ड के सदस्यों को भेजे ईमेल में कहा कि खास तौर पर पिछले 24 से 36 घंटों के बीच हमने नोट किया है कि मीडिया मे ऎसी खबरे चल रही है कि आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई आईपीएल-2 में किसी मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग के मामले में 29 खिलाडियों की लिस्ट पर नजर रखे हुए है। उन्होंने लिखा है कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हू कि इस तरह की कोई लिस्ट नहीं बनाई गई है और हम समझते है कि यह मीडिया के दिमाग की उपज है, जिसका कोई बुनियाद नहीं है। लोर्गट ने सभी सदस्य बोर्ड को सलाह दी है कि रिपोर्टो में जिस दस्तावेज का जिक्र किया गया है वह उससे संबंधित संवालों को नकार दे। उन्होंने कहा कि कृपया ऎसे सवालों को खारिज कर दे और यदि कोई आशंका हो तो उसे आईसीसी मीडिया एंड कम्युनिकशेन प्रमुख कोलिन गिब्सन को भेज दे।
भारत समाचार
आईपीएल में मैच फिक्सिंग की रिपोर्ट बेबुनियाद : आईसीसी











