कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आईसीआईसीआई बैंक के होम लोन की दरों में कटौती

मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक ने नई होम लोन स्कीम के अंतर्गत होम लोन दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने दोहरे दर वाली योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इसे टीजर स्कीम भी कहा जाता है।

बैंक ने अपने टीजर होम लोन स्कीम को इस महीने के  अंत तक जारी रखने का एलान किया है। इससे पहले एचडीएफसी ने भी पिछले हफ्ते टीजर लोन स्कीम को फिर से शुरू करने का एलान किया था, जिसे बैंक ने कुछ महीने पहले खत्म कर दिया था। 30 अप्रैल तक जारी रहने वाली इस स्कीम के तहत ग्राहकों को पहले साल में 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा। जबकि दूसरे साल में 9 फीसदी ब्याज लगेगा। गौरतलब है कि इससे पहले एचडीएफसी ने भी 15 अप्रैल को ऎसी ही स्कीम लॉन्च की थीं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इससे मिलती जुलती स्कीम लॉन्च की है, जिसमें पहले साल आठ फीसदी और उसके बाद दूसरे और तीसरे साल में 9 फीसदी ब्याज देना होगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला