कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी-धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब टीवी विज्ञापन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा दिया है। धोनी ने इस मामले में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड दिया है। जनवरी-जून, 2010 के दौरान धोनी ने टीवी पर 24 कंपनियों के लिए विज्ञापन किए, जबकि शाहरूख खान को 16 कंपनियों और सचिन तेंदुलकर को 15 कंपनियों के उत्पादों एवं सेवाओं के लिए विज्ञापन करते देखा गया। टैम मीडिया रिसर्च> के ऎडेक्स सर्वे के मुताबिक टीवी पर सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट के मामले में इस साल के शुरूआती 6 महीनों में, 45 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाली करीना कपूर, सोनम कपूर, काजोल और ऎश्वर्या राय बच्चन जैसी अभिनेत्रियों को भी धोनी ने पीछे छोड दिया है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें