कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बांदा में आगजनी व पथराव, 10 पुलिसकर्मी घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंगलवार को ट्रक से कुचलकर एक छात्र की मौत हो जाने से नाराज भी़ड ने आगजनी की और पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस घटना में करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। घटना जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के छाप़ड गांव की है, जहां सत्य नारायण इंटर कॉलेज के छात्र सुशील कुमार (17) को एक बेकाबू ट्रक ने मंगलवार सुबह उस समय कुचल दिया जब वह स्कूल जा रहा था। स्थानीय लोगों व कॉलेज के छात्रों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने उग्र होकर पुलिस से हिंसक झ़डप कर पथराव किया और तिंदवारी पुलिस थाने के बाहर ख़डे करीब 12-13 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित भी़ड ने घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तिंदवारी थाने को भी फूंकने का प्रयास किया। चित्रकूट रेंज के उप-पुलिस महानिरीक्षक बी.पी. त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं। हिंसक प्रदश्üान के मद्देनजर प्रभावित इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोई अनहोनी न हो इसके लिए इलाके में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) व भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें