लंदन। ब्रिटेन में करीब 3.75 किलोग्राम वजन वाले एक आलू को विश्व का सबसे ब़डा आलू कहा जा रहा है। यह आलू कोंडोर किस्म का है। इसे पीटर ग्लाजेब्रुक नाम के शख्स ने विकसित किया है। स्थानीय समाचार पत्र "द सन" के अनुसार इस आलू को सोमरसेट में शेप्टन मॉलेट के "नेशनल गार्डेनिंग शो" में आधिकारिक तौर पर तौला गया। ग्लाजेब्रुक ने बताया, ""इस आलू के पीछे का रहस्य सही किस्म का बीज है। यह जानना जरूरी है कि इसे कैसे बोया जाए। इसमें बहुत मेहनत करनी प़डती है।""
भारत समाचार
ब्रिटेन में दुनिया का सबसे ब़डा आलू!











