खरगौन (मध्य प्रदेश)। दो खाद बीज विक्रेताओ सहित आयकर विभाग की टीम द्वारा खरगौन जिले के सनावद खण्डवा बुरहानुपर में की गई छापेमारी के दौरान 6 करो़ड 80 लाख रूपए की चोरी पक़डी गई।
आयकर विभाग द्वारा सोमवार देर रात खाद बीज व कीटनाशक दवा व्यापारियों के यहां कार्रवाई की गई थी, जो करीब 18 घंटे तक चली। आयकर आयुक्त इन्दौर आर.के. चौधरी ने बताया कि जांच के बाद खरगौन के हाजी अली मोहम्मद हुसैन के यहां से एक करो़ड 60 लाख व बिस्टान रोड स्थित निजामुद्दीन एंड कंपनी से एक करो़ड 40 लाख की चोरी पक़डी गई। इसी प्रकार खण्डवा में तीन व्यापारियों के यहां दो करो़ड व बुरहानपुर में एक करो़ड 20 लाख की चोरी उजागर हुई। कार्रवाई के दौरान सभी व्यापारियों के खातों में ग़डबडी पाई गई। आयकर विभाग द्वारा बीते एक पखव़ाडे में खरगौन में दो बार छापामारी कार्रवाई से खरगौन सहित निम़ाड अंचल में ह़डकंप मचा हुआ है।











