नई दिल्ली। सबसे शक्तिशाली देशों में तीसरे नंबर पर गिना जा रहा भारत भुखमरी से लडने के मामले में चीन ही नहीं बल्कि पाकिस्तान से भी पीछे है। अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति शोघ संस्थान (आईएफपीआरआई) द्वारा जारी वैश्विक भुखमरी सूचकांक, 2010 में भारत को 67वां स्थान दिया गया है जो सूची में चीन और पाकिस्तान से भी नीचे है। आईएफपीआरआई ने यह सूची जर्मनी के समूह संसर्न वल्र्डवाइड एंड वेल्टहंगरहिल्फे के साथ तैयार की है। 84 देशों की इस सूची में चीन नौवें स्थान पर और पाकिस्तान 52वें स्थान पर है। चीन की अर्थव्यवस्था भारत से चार गुनी बडी है और उसने अपने देश में भूखे लोगों की संख्या को कम करने में बडी कामयाबी हासिल की है। नतीजा ये हुआ है कि चीन इस सूची में नौवे नंबर पर पहुंच गया है। इस सूचकांक को देशों में बाल कुपोषण, शिशु मृत्यु दर और दो जून> भरपेट भोजन न पाने वाली आबादी के आधार पर तैयार किया गया है। भारत को कुपोषण और भरण पोषण के मामले में महिलाओं की खराब स्थिति के कारण काफी नीचे स्थान मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में 42 प्रतिशत पैदायशी कमजोरी भारत में है। दूसरी ओर आर्थिक मामले में पिछडा होने के बावजूद पाकिस्तान, म्यांमार, बांग्लादेश और श्रीलंका ने अपने नागरिकों की भूख मिटाने में अच्छी सफलता पाई है। इस सूची में श्रीलंका 39वें नंबर पर है जबकि म्यांमार 50वें नंबर पर> और पाकिस्तान 52वें नंबर पर। बांग्लादेश भारत से सिर्फ एक स्थान नीचे है 68वें नंबर पर।
भारत समाचार
भुखमरी में भारत चीन व पाक से आगे











