नई दिल्ली। दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं में चीन दूसरे स्थान पर हैं और भारत चौथे स्थान पर है।
लोकसभा में बैद्यनाथ प्रसाद महतो और हर्षवर्द्धन के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीना ने कहा कि वल्र्ड इकोनोमिक आउटलुक 2010 के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकडो के अनुसार क्रय शक्ति के आधार पर सकल घरेलू उत्पाद के संदर्भ में दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं में चीन दूसरे स्थान पर है और भारत चौथे स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि 2009 में चीन की विकास दर 9.1 प्रतिशत, जबकि भारत की विकास दर 5.7 प्रतिशती थी। मंत्री ने कहा कि अधिकतर देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्विक आर्थिक संकट का प्रभाव कम रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्ण सुधार के साथ 2011-12 में विकास दर 9 प्रतिशत को पार कर लेगी।
भारत समाचार
शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में भारत चौथे स्थान पर











