मुद्रास्फीति चिंताजनक, दो महीने में कम होगी: अहलूवालिया
Mar 18, 2010 4:42 AM
नई दिल्ली। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दोहरे अंकों के करीब पहुंच चुकी मुद्रास्फीति को यह चिंताजनक बताया है पर उम्मीद जाहिर की है कि दो महीने में मंहगाई पर दर शांत हो जाएगी। अहलूवालिया ने कहा छह महीने पहले हम कह रहे थे कि मुद्रास्फीति बढ रही है लेकिन यह चिंताजनक दायरे में नहीं है। लेकिन अब यह चिंताजनक दायरे में प्रवेश कर गई है। अहलूवालिया ने कहा कोशिश इसे कम करने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता हमें इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि मुद्रास्फीति 10 फीसद से थोडी नीचे है या थोडी ऊपर। मुद्रास्फीति के दोहरे अंक के दायरे में प्रवेश करने की संभावना के बारे में अहलूवालिया ने कहा यह 10 फीसद के करीब आ चुकी है।